हिंदी व्याकरण
अतिवृष्टि के कारण कुछ शहर बाढ़ ग्रस्त हैं। वहाँ के निवासियों की सहायतार्थ सामग्री एकत्र करने हेतु एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
बॉल पेनों की एक कंपनी सफल’ नाम से बाजार में आई है। उसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
दान एक पुण्य
आइए पुण्प कमाइए
रोटरी क्लब की ओर से
केरल के बाढ़पीड़ितों के लिए सहायता
आपकी सहायता किसी की जिंदगी
को सुरक्षित कर सकती है।
तो देर किस बात की
गाँधी मैदान में आकर अपना सहयोग
दें …. (सहयोग राशि कुछ भी हो सकती है)
शिविर 7, 8, 9 अप्रैल 2019 तक ही।
अन्य जानकारी हेतु संपर्क करें
8979645321, 011-254639
रोटरी क्लब ऑफिस
गाँधी मैदान, जनकपुरी
नई दिल्ली।
अथवा
Sponsor Area
Q4निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिए— 1×3 = 3
(i) वह फल खरीदने बाज़ार गया। वहाँ से फल लेकर आ गया।
(संयुक्त वाक्य मे)
(ii) चाय पीने की यह एक विधि है। जापानी में उसे चा—नो—यू कहते हैं।
(मिश्र वाक्य में)
(iii) भारतीय सैनिक ऐसे हैं कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता।
(सरल वाक्य में)
Q5(क) निम्नलिखित शब्दों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए
(1+ 1 = 2)
(क) (i) नीलकमल
(ii) घुड़साल
(ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए – (1 + 1 = 2)
(i)नया जो आभूषण
(ii) गगन में विचरण करने वाला
Q6निम्नलिखित वाक्यों को शुद्द रुप में लिखिए- (1 × 4 = 4)
(i) सावित्री सत्यवान की पत्नी रहीं।
(ii) प्रधानाचार्य छात्र को बुलाए।
(iii) वह अनुत्तीर्ण होकर परीक्षा में फेल हो गया।
(iv) मोहन ने सोया।
Q14निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिंदुओं क आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए— 5
(क) अपनी भाषा प्यारी भाषा
• अपनी भाषा का परिचय
• प्यारी क्यों है?
• अन्य भाषाओं से मेल
(ख) स्वच्छता अभियान
• क्या है
• क्यों और कैसे
• सुझाव
(ग) लड़कियों की शिक्षा
• समाज में लड़कियों का स्थान
• शिक्षा की अनिवार्यता और बाधाएँ
• सबकों सहयोग
(i) शब्द क्या है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(ii) शब्द वाक्य में प्रयुक्त होने पर क्या कहलाता है?
निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः
(i) वह पुस्तक लेने बाजार गया। (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)
(ii) तुमने जो घड़ी खरीदी, वह अच्छी थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
(iii) वह वाचनालय जाकर समाचार पत्र पढ़ने लगा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिएः
दहेज-प्रथा, महात्मा
(ख) निम्निलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः
नया जो युवक, ध्यान में मग्न
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
(क) हम यहाँ सकुशलतापूर्वक हैं।
(ख) आज लगभग कोई एक दर्जन छात्र नहीं आए हैं।
(ग) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(घ) मोहन ने घर गया और सो गया।
Sponsor Area
Sponsor Area