Sponsor Area

हिंदी व्याकरण

Question
CBSEHIHN10002829

Q4निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिए—   1×3 = 3 

 

(i) वह फल खरीदने बाज़ार गया। वहाँ से फल लेकर आ गया।
(संयुक्त वाक्य मे)

(ii) चाय पीने की यह एक विधि है। जापानी में उसे चा—नो—यू कहते हैं।
(मिश्र वाक्य में)

(iii) भारतीय सैनिक ऐसे हैं कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता।
(सरल वाक्य में) 

Solution

(i)वह फल खरीदने बाज़ार गया और वहाँ से फल लेकर आ गया।  
(ii) जो चाय पीने की यह एक विधि है, उसे जापानी में चा-नो-यू कहते हैं।
(iii) भारतीय सैनिकों की कोई बराबरी नहीं कर सकता है।

Some More Questions From हिंदी व्याकरण Chapter

 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
(क) हम यहाँ सकुशलतापूर्वक हैं।
(ख) आज लगभग कोई एक दर्जन छात्र नहीं आए हैं।
(ग) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(घ) मोहन ने घर गया और सो गया। 

 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
नाकों चने चबाना, बाल-बाल बचना। 

Q3शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर शब्द और पद को समझाए।  

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए –
(क) मैं ठीक समय पर पहुँच गया परंतु सुरेश नहीं आया। (रचना के आधार पर वाक्य–भेद लिखिए)
(ख) गरजते बादलों में ​बिजली कौंध रही है। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(ग) जो परिश्रम करता है उसकी पराजय नहीं होती। (सरल वाक्य में बदलिए) 

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिए –
      माता–पिता, महापुरुष।

(ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए –
      बाढ़ से ​पीड़ित, नीला है जो गगन 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए –
(क) गाय को मिलाकर सानी खिलाओ।
(ख) हमारे माताजी का आ व्रत है।
(ग) कृपया स्वीकृति देने की कृपा करें।
(घ) लड़का लोग घर चला गया। 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए –
आँखों में धूल झोंकना, हक्का–बक्का रह जाना। 

(क) निम्नलिखित में रेखांकित पदबंधों के प्रकार लिखिएः

(i) ऋतुओं की विविधता भारतीयों को आनंदित करती है।
(ii) केवल पुस्तकों से सर्वांगीण और स्थायी ज्ञान प्राप्त नहीं होता।


(ख) विग्रहपूर्वक समास का नाम लिखिएः

हवनसामग्री


(ग) समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः

धूलि से धूसर

(क) निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का परिचय दीजिएः

(i) खेतों में सरसों के पीले फूल लहलहाते हैं।
(ii) इस देश में विभिन्न भाषा-भाषी लोग रहते हैं।
(iii) राष्ट्रीय नेताओं का देश की स्वाधीनता में प्रमुख योगदान रहा।


(ख) संधि-विच्छेद कीजिएः

नियमानुसार

(क) निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः

(i) जैसा उसका स्वभाव है, वैसा ही आचरण है। (वाक्य-भेद लिखिए)
(ii) श्रम करने से सफलता मिलती है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(iii) मधुमक्खियाँ दूर-दूर घूमकर मधु संचित करती हैं। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)


(ख) संधि कीजिएः

ग्राम + उद्योग