थोड़ी धरती पाऊँ
Sponsor Area
(क) तुम पेड़ों को बचाने के लिए क्या कुछ कर सकते हो? बताओ।
(ख) कविता में कवि ने बगीचे के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ, नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-सी चीज़ें बगीचे में होंगी?
कार |
फूल |
क्यारियाँ |
चिड़ियाँ |
सड़क |
फल |
खेत |
तालाब |
कारखाने |
पेड़ |
कुर्सी |
कागज़ |
पत्ता |
टहनी |
(क) तुम्हारे घर के पास कौन-कौन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आमतौर पर नज़र आते हैं? उनकी सूची बनाओ।
(ख) अपने आस-पास पता करके ऐसे किसी व्यक्ति से बात करो जिसने कोई पेड़ या पौधा लगाया है। उससे पूछकर निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करो-
(i) पेड़/पौधे का नाम
(ii) कब लगाया था?
(iii) देखभाल की या नहीं?
(iv) क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है?
हमारे देश में पुराने समय से ही पेड़-पौधों को लगाने और उन्हें कटने से बचाने की परंपरा रही है। कई बार लोगों ने मिलकर पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी किया। ऐसे ही किसी आंदोलन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके कॉपी में लिखो। इसके लिए तुम्हें पुस्तकालय, समाचार-पत्रों, शिक्षिका या माता-पिता और इंटरनेट से भी सहायता मिल सकती है।
धरती ………………………………………………………….
चिड़िया ………………………………………………………..
हवा …………………………………………………………….
पेड़ ……………………………………………………………..
दुनिया …………………………………………………………
जंगल, पेड़-पौधों और प्रकृति से संबंधित कुछ कविताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करो। “जंगल” शीर्षक से दी गई कविता को पढ़ो और अपने दोस्तों को सुनाओ।
Sponsor Area
Sponsor Area