निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ?
व्यवहारवादी लोग हमेशा सजग रहते हैं। लाभ–हानि का हिसाब लगाकर ही कदम उठाते हैं। वे जीवन में सफल होते हैं, अन्यों से आगे भी जाते हैं, पर क्या वे ऊपर चढ़ते हैं? खुद ऊपर चढ़ें और अपने साथ दूसरों को भी ऊपर ले चलें यही महत्व की बात है।
(क) व्यवहारवादी लोग हमेशा सजग क्यों रहते हैं?
(ख) महत्व की बात क्या है? और क्यों?
(ग) व्यवहारवादी और आदर्शवादी लोगों में क्या अन्तर है?
(क) व्यवहारवादी लोग अवसर का लाभ उठाने में विश्वास रखते हैं। वे सजग नहीं रहेंगे, तो अवसर उनके हाथ से निकल जाएगा। अतः वे सदैव सजग रहते हैं। इस तरह वे अवसर अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं और उसका भरपूर फायदा उठाते हैं।
(ख) खुद ऊपर चढ़ें और अपने साथ अन्यों को भी ऊपर ले जाएँ, यही महत्व की बात है। इस तरह से हम अपने साथ-साथ अन्यों का जीवन भी सुधार देते हैं इसलिए यह महत्व की बात है।
(ग) व्यवहारवादी अवसरवादी होते हैं। उनके हर कार्य में अपना फायदा छिपा होता है। इसके विपरीत आदर्शवादी अपने साथ-साथ अन्यों का फायदा भी करते हैं।