Question
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
(क) बिहारी ने ईश्वर प्राप्ति में किन साधनों को साधक और किनको बाधक माना है?
(ख) महादेवी वर्मा अपने दीपक को किस प्रकार जलने के लिए कह रही है और क्यों?
(ग) कर चले हम फ़िदा गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?
Solution
(क) बिहारी के अनुसार ईश्वर को केवल सच्ची भक्ति से ही पाया जा सकता है| हाथ पर हाथ धरे केवल माला लेकर जपने या फिर माथे पर चंदन का तिलक लगाकर या भजन गाने से नहीं |यह सभी बाहरी आडंबर हैं इस प्रकार के आडंबरों से ईश्वर की सच्ची प्राप्ति नहीं की जा सकती |
(ख) कवियत्री अपनी आस्था रूपी दीपक से निरंतर हर परिस्थिति में हंसते-हंसते जलने के लिए कह रही है |क्योंकि उसके अनुसार दीपक के जलने से इस तारों रुपी संसार के लोगों को राहत मिलती है| लोगों के अंदर ईश्वर के प्रति विश्वास धुंधला हो रहा है |थोड़ा सा कष्ट आने पर वह दुखी हो जाते हैं इसीलिए तेरा जलनाअति आवश्यक है तुझे जलता हुआ देखकर उनमें भी ईश्वर के प्रति विश्वास बना रहेगा|
(ग) यह गीत सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया और भारतीय वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया था।