निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों को ऐसे वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए, जिनमें उनके एकाधिक अर्थ स्पष्ट हों ?– चाल, दल, पत्र, हरा, पर, फल, कुल।
चाल – यदि दुनियाँ की चाल बदलना चाहते हो तो पहले लोगों की चालों से बचों।
दल – इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदीजी के दल ने सभी राजनीतिक दलों के इरादे दल दिए।
पत्र – आज के समाचार पत्र में नेहरूजी द्वारा इंदिराजी को लिखा पत्र छपा है।
हरा – भारत के खिलाडियों ने इंग्लैंड के हरे मैदानों में हर प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा दिया।
पर – उस डाल पर बैठे पक्षी के पर कितने सुन्दर हैं।
फल – सावधान! अधिक फल खाने का फल भी अच्छा नहीं होता है।
कुल – हमारे कुल के छात्रों के कुल अंक 75% रहे हैं।