Sponsor Area

दो ध्रुवीयता का अंत

Question
CBSEHHIPOH12041343

किन बातों के कारण गोर्बाचेव सोवियत संघ में सुधार के लिए बाध्य हुए?

Solution
  1. मिखाइल गोर्बाचेव 1980 के दशक के मध्य में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। पश्चिम के देशों में सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति हो रही थी जिसके कारण सोवियत संघ को इसकी बराबरी में लाने के लिए यह सुधार करने ज़रूरी हो गए थे।
  2. सोवियत संघ प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढाँचे (मसलन परिवहन, ऊर्जा) के मामले में पश्चिमी देशों की तुलना में पीछे रह गया। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह थी कि सोवियत संघ अपने नागरिकों की राजनीतिक और आर्थिक आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सका। अत: गोर्बाचेव आर्थिक सुधारों के लिए मजबूर हो गए।
  3. मिखाइल गोर्बाचेव ने सोवियत संघ की अधिकांश संस्थाओं में सुधार की जरूरत को महसूस किया। सोवियत संघ में एक दल यानी कम्युनिस्ट पार्टी का शासन था और इस दल का सभी संस्थाओं पर गहरा अंकुश था।अंत में कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिबंधित हो गई।
  4. सोवियत संघ प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से गतिरुद्ध हो चुका था। गतिरुद्ध प्रशासन, भारी भ्रष्टाचार, अपनी गुलतियों को सुधारने में व्यवस्था की अक्षमता, शासन में जनता कि भागीदारी का न होना, इन सभी बातों के कारण गोर्बाचेव को सुधार करने के लिए मज़बूर होना पड़ा।

Sponsor Area