Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037113

आक्रामकता को नियंत्रित करने के उपायों की व्याख्या कीजिए?

Solution
  1. गैर आक्रामक व्यवहार के लिए खिलाड़ी की प्रशंसा करनी चाहिए।
  2. उन संकेतो को हटा देना चाहिए जो कि खिलाड़ी को आक्रमक बनाते हो।
  3. संज्ञानात्मक रणनीतियों का इस्तेमाल करके जैसे कि आत्म-सुझाव, खुद से बातचीत करके, कल्पनाशीलता आदि के उपयोग से आक्रमकता को नियंत्रित किया जा सकता है।
  4. आक्रामकता के प्रबन्धन हेतु योग, शिथिलिकरण, हँस चिकित्सा, उल्टी गिनती गिनना, पाँच श्वास आदि तकनीकों का इस्तेमाल करके आक्रमकता को नियंत्रित किया जा सकता है।
  5. जब भी खिलाड़ी आक्रामकता को नियंत्रित रखें उसे सकारात्मक सुदृढीकरण प्रदान करना चाहिए उदाहरण के लिये कोई पुरस्कार देना।
  6. खेल को जीतने पर महत्व न देकर खेल को खेलने पर जोर देना चाहिए और समझना चाहिए किस प्रकार मात्र एक खिलाड़ी का आक्रमक व्यवहार भी टीम के स्तर को नीचे ला सकता है।
  7. प्रयत्न करने के बाद भी यदि खिलाड़ी आक्रमक व्यवहार को न छोड़ रहा है और निरन्तर कर रहा हो तो उसे दण्डित करना चाहिए।
  8. कोच का खुद का व्यवहार भी गैर अक्रामक होना चाहिए अन्यथा उसका व्यवहार खिलाड़ियों में आक्रमकता को बढ़ाएगा।

Sponsor Area