Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037114

व्यक्तित्व के बिग 5 लक्षण सिद्धांत की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

Solution

इस सिद्धांत के अनुसार किसी भी व्यक्तित्व को आंकने के लिये 5 बडे लक्षणों का आंकलन करना चाहिए। ये 5 बड़े लक्षण निम्नलिखित है:

  1. स्पष्टता सम्बन्धी लक्षण
  2. कर्तव्यनिष्टता सम्बन्धी लक्षण
  3. बहिमुर्खता सम्बन्धी लक्षण
  4. सहमतता सम्बन्धी लक्षण
  5. मनोविक्षुब्धता सम्बन्धी लक्षण
  1. स्पष्टता सम्बन्धी लक्षण: स्पष्टता सम्बन्धी लक्षण का आकंलन यह दर्शाता है कि व्यक्ति कितना:
    काल्पनाशील
    व्यवहारिक
    विभिन्न विषयों में रूचि रखने वाला
    कितनी बौद्धिक जिज्ञासा रखने वाला
    रचानात्मक
    नए अनुभवों का आनंद लेने वाला
    नए विषयों को सीखने में योग्य है
  2. कर्तव्यनिष्टता सम्बन्धी लक्षण: कर्तव्यनिष्टता सम्बन्धी लक्षण का आकलन यह दर्शाता है कि:
    1. व्यक्ति कितना जीवन की चुनौतियों का समना करने में सक्षम है।
    2. कितना आत्म अनुशासित है।
    3. कितना कृतव्यनिष्ट है।
    4. कितना योजना बद्ध कार्य करता है।
    5. कितना प्रबन्धन कला में कुशल है।
    6. दूसरों पर कितना निर्भर है।
    7. कितना कठोर परिश्रमी है।
    8. कितना महत्वकांशी है।
  3. बहिमुर्खता सम्बन्धी लक्षण: इस लक्षण का आकलन यह दर्शाता है कि व्यक्ति कितना:
    1. ऊर्जावान है।
    2. कितनी सकारात्मक भावना रखता है।
    3. कितनी स्वीकारने की क्षमता रखता है।
    4. कितनी मिलनसार है।
    5. कितनी बातें करने में निपुण है।
    6. कितना जिंदादिल।
    7. कितना स्नेहपूर्ण व्यवहार रखता है।
    8. कितना मित्रतापूर्ण व्यवहार रखता है।
  4. सहमतता सम्बन्धी लक्षण: इस लक्षण का आकलन यह दर्शाता है कि:
    1. व्यक्ति कितना उदार है।
    2. कितना दूसरो को सहयोग करने वाला है।
    3. कितना व्यवस्थित रूप से कार्य करने वाला है।
    4. कितना मित्रतापूर्ण है।
  5. मनोविक्षुब्धता सम्बन्धी लक्षण: इस लक्षण का आकंलन यह दर्शाता हे कि:
    1. व्यक्ति कितना गुस्सा करने वाला।
    2. कितना अवसाद में रहने वाला अथवा अवसाद पर उसका नियन्त्रण कितना है।
    3. कितना चिंतित।
    4. कितना भावनाओं पर नियंत्रण रख सकता है।

Sponsor Area