Sponsor Area

माँसपेशीय गति विज्ञान, जीव यान्त्रिकी एवं खेल कूद

Question
CBSEHHIPEH12037086

न्यूटन के गति के नियमों का खेलकूद के क्षेत्र में योगदान विस्तार से कीजिए?

Solution

गति के नियम (Laws of Motion):

आइजैक न्यूटन द्वारा प्रतिपादित गति के तीन नियमों का वर्णन नीचे दिया गया है:

  1. न्यूटन का गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion): न्यूटन के प्रथम नियम को जड़ता का नियम भी कहा जाता है। इसके अनुसार,'' कोई भी वस्तु स्थिर या गतिशील अवस्था में तब तक रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता।'' हर वस्तु अपनी अवस्था परिवर्तन का प्रतिरोध करती है। इसको जड़ता कहा जाता है। विभिन्न खेलकूद क्रियाओं में Start लेते समय जड़ता के नियम का प्रयोग किया जाता है। जैसे- नाव खेना, रोमन रिंग, स्प्रिंट दौड़, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती आदि।
  2. न्यूटन का गति का दूसरा नियम (Newton's Second Law of Motion): न्यूटन के दूसरे नियम को गतिवर्द्धन का नियम भी कहा जाता है। इस नियम के अनुसार, किसी वस्तु की गति में परिवर्तन, लगाए गए बल के समानुपाती होता है और यह लगाए गए बल की सीधी रेखा में होता है तथा अधिक संहति वाली वस्तु की गति में परिवर्तन के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है।
    जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है तो उसका त्वरण लगाए गए बल के समानुपाती तथा संहति के विलोमानुपाती होता है।
    यदि दो भिन्न-भिन्न संहति (Mass) वाली वस्तुओं पर समान बल लगाया जाता है तो कम संहति वाली वस्तु अधिक तेज गति से चलेगी । इस प्रकार दूसरा नियम बल (Force) संहति (Mass) और त्वरण (Acceleration) के बीच सही संबंध स्थापित करता है। गणितीय समीकरण से इसको निम्नलिखित रूप मे व्यक्त किया जा सकता है:
                           F = ma
    जहाँ                  F = बाह्य बल
                          M =  संहति (भार)
                          a = त्वरण
    यह नियम कई खेलों में लागू होता है। जैसे-हैमर - थ्रो (Hammer Throw) जी हैमर फैंकने वाला अधिक शक्तिशाली होता है। वह 12 पौंड के हैमर को अधिक दूरी तक फेंक देता है, जबकि कम शक्तिशाली हैमर थ्रोअर उतनी दूरी तक नहीं फेंक पाता। एक ही व्यक्ति समान बल लगाकर 16 पौंड के हैमर की बजाय 12 पौंड के हैमर को अधिक दूरी तक फेंक सकता है। हम चलने की अपेक्षा दौड़ने में अधिक बल लगाते हैं, क्योंकि बल, गति के समानुपाती होता है।
  3. न्यूटन का गति का तीसरा नियम (Newton's Third Law Motion): इसे प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है। इस नियम के अनुसार, '' प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर तथा विपरीत परिमाण में प्रतिक्रिया होती है।'' दूसरे शब्दों में यदि एक वस्तु दूसरी वस्तु पर बल लगाए तो दूसरी वस्तु भी पहली वस्तु पर समान व विपरीत बल लगाती है। इसको किया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है।

इस नियम का प्रयोग कई खेलों में किया जाता है:

  1. तैराकी (Swimming): तैराकी करते समय तैराक पानी को पैरों से पीछे धकेलता हैं। वह जितनी शक्ति से पानी को पीछे धकेलती है, पानी प्रतिक्रिया स्वरूप उसे उतनी ही शक्ति से आगे धकेलता है।
  2. शूटिंग (Shooting): पिस्टल से गोली चलते ही गोली आगे की ओर निकलती है और उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप पिस्टल को पीछे की ओर धकेलती है। एक अच्छे शूटर के लिए इस नियम का ज्ञान आवश्यक है।
  3. पैदल चाल (Walking): जब व्यक्ति पैदल चलता है तो वह पैरों से जमीन को पीछे धकेलता है और जमीन उसे आगे की ओर धकेलती है। वह जितनी शक्ति से जमीन को पीछे धकेलेगा जमीन उसी शक्ति (प्रतिक्रिया) से उसे आगे धकेलेगी।
  4. नाव खेना (Rowing): नाविक जिस शक्ति से चप्पू द्वारा पानी को पीछे धकेलेगा तो पानी भी नाव को उतनी ही शक्ति से आगे धकेलेगा।

इस नियम का खेलों में बहुत प्रयोग किया जाता है। खिलाड़ियों को इस नियम का ज्ञान जरुरी है।

Sponsor Area