Sponsor Area

माँसपेशीय गति विज्ञान, जीव यान्त्रिकी एवं खेल कूद

Question
CBSEHHIPEH12037077

घर्षण क्या है खेलों में विभिन्न प्रकार केघर्षण की व्याख्या कीजिए?

Solution

''दो सतहों के बीच संपर्क से उत्पन्न गति में प्रतिरोध, घर्षण कहलाता है। '' घर्षण (Friction) दो प्रकार के होते है:

  1. स्थिर घर्षण (Static Friction): जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर बढ़ना शुरू करती है लेकिन वास्तविक गति अभी प्रांरभ न हुई हो, इसे स्थिर घर्षण कहा जाता है। उदाहरण- दौड़ने की प्रांरभिक स्थिति।
  2. गतिशील घर्षण (Dynamic Friction): जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर वास्तविक रूप में चलना शुरूकर देती हैं तो उसे गतिशील घर्षण कहते हैं। उदाहरण- गेंद लुढ़ककर रूक जाने तक जो घर्षण बल लगा वह गतिशील घर्षण बल है।

गतिशील घर्षण भी दो प्रकार का है:

  1. स्लाइडिंग घर्षण (Sliding Friction):  जब एक वस्तु वास्तव में दूसरी वस्तु की सतह पर सरकने लगती है तो उसे स्लाइडिंग घर्षण कहा जाता है।
    उदाहरण: डिब्बे को गाड़ी पर चढ़ाना।
  2. रोलिंग घर्षण (Rolling Friction): जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर लुढ़कने लगती हैं तो उसे रोलिंग घर्षण कहते हैं। 
    उदाहरण: हिट करने पर मैदान पर लुढ़कती बॉल का रोलिंग घर्षण के कारण रुक जाना।

 

Sponsor Area