Sponsor Area

माँसपेशीय गति विज्ञान, जीव यान्त्रिकी एवं खेल कूद

Question
CBSEHHIPEH12037076

गति के तीन नियमों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। खेलों में इनका क्या महत्व हैं?

Solution

गति का पहला नियम : जड़त्व का नियम (Law of Inertia)

गति के प्रथम नियम के अनुसार: एक स्थिर वस्तु तब तक स्थिर अवस्था में व एक गतिशील वस्तु तब तक गतिशील अवस्था में, उसी गति तथा दिशा में रहेगी जब तक उस पर बाहरी शक्ति नहीं लगाई जाती।

वस्तु की अवस्था में बदलाव करने के लिए बाहरी शक्ति का प्रयोग होता है।

उदाहरण: एक गतिशील फुटबाल पहले धीरे होती है और थोड़ी देर में रुक जाती है।
बॉल इसलिए रुकती है क्योंकि बॉल और मैदान के बीच ' घर्षण बल ' कार्य करता है। जो बॉल की गति की स्थिर बना देता है।

कुश्ती में विरोधी को उपर उठाना, हैमर थ्रो करना, दौड़ प्रारम्भ करना:
गति का दूसरा नियम: त्वरण का नियम (Law of Acceleration)
दूसरे नियम के अनुसार:
''किसी वस्तु के त्वरण में परिवर्तन, इसके द्वारा उत्पन्न शक्ति के प्रत्यक्ष रूप में समानुपातिक तथा इसकी संहति से विपरीत क्रम में समानुपातिक होती है।''

उदाहरण:
एक क्रिकेट खिलाड़ी ऊँची कैच पकड़कर उसी गति से अपने हाथों को नीचे की तरफ लाता है ताकि बॉल को रोक सके। एक बेस बॉल खिलाड़ी बॉल को अधिक दूर फेंकने के लिए अधिक बल से बॉल को मारता है।

गति का तृतीय नियम: प्रतिक्रिया का नियम (Law of Reaction)

तृतीय नियम के अनुसार: ''यह गति का तीसरा नियम है, इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ''

उदाहरण: एक तैराक आगे बढ़ने के लिए पानी को पीछे फैंकता है, यह एक क्रिया है। पानी तैराक को उसी शक्ति से आगे धकेलता है। यह एक प्रतिक्रिया है जब व्यक्ति पैदल चलता है तो वह अपने पैरों से जमीन पर पीछे की ओर दबाव डालता है, जमीन उसी शक्ति से पैर को आगे धकेलती है। इस तरह यह सिलसिला चलता रहता है।

शूटिंग: शूटिंग में जब पिस्टल से फायर किया जाता है तो गोली आगे की दिशा में चलती है, उसी समय पिस्टल हाथ को पीछे की ओर धक्का मारती है।

Sponsor Area