Sponsor Area

शारीरिक शिक्षा और खेल (विभिन्न अक्षमताओं एवं विकारों के सन्दर्भ में)

Question
CBSEHHIPEH12036924

ए.डी.एच.डी (ADHD) के कारणों की व्याख्या कीजिए।

Solution
  1. अनुवांशिक: यदि माता पिता में से किसी एक को ए. डी. एच. डी. हो तो उनकी संतान को ADHD होने की सम्भावना 4 से 5 गुणा तक बढ़ जाती है।
  2. मस्तिष्क की कार्यक्षमता तथा बनावट: यदि मस्तिष्क की आन्तरिक बनावट में कमी हो तथा न्यूरोट्रांसमीटर असन्तुलन की समस्या हो तो ए. डी. एच. डी. होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  3. समय से पूर्व जन्म: इस स्थिति में तंत्रिका तंत्र पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता जिसके कारण भी ए. डी. एच. डी. होने से सम्भावना बढ़ जाती है।
  4. जन्म के समय का वजन: यदि शिशु का जन्म के समय वजन कम हो तो उसे (ADHD) ए. डी. एच. डी. होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  5. मस्तिष्क से सम्बन्धित चोट: मस्तिष्क पर लगने वाले आघात भी व्यक्ति को ADHD ए. डी. एच. डी की ओर अग्रसर कर सकते है।
  6. मादक पदार्थो का सेवन: शराब, धुम्रपान, उतेजित दवाओं का सेवन भी व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। जो व्यक्ति को ADHD ए. डी. एच. डी. की ओर अग्रसर कर सकता है।
  7. हानिकारक पदार्थों का सेवन: यदि बालक कम उम्र में ही हानिकारक पदार्थों का सेवन करता है। जैसा कि सीसा (लेड) (Lead)। इससे बालक के तंत्रिका तंत्र की कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है जो कि बालक ADHD की ओर अग्रसर कर सकता है।

Sponsor Area