Sponsor Area

अपवाह

Question
CBSEHHISSH9009647

किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण हैं?

Solution

(i) ऐतिहासिक रूप से नदी घाटियाँ प्रारम्भिक सभ्यताओं का केंद्र रही हैं, जैसे नील नदी की सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता इत्यादि।
(ii) भारत जैसी कृषि अर्थव्यवस्था वाले देश में नदियों में सिंचाई, नौसंचालन, जलविद्युत निर्माण इत्यादि द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
(iii) नदियों के मैदान तथा सिंचाई को सुविधाओं ने विभिन्न प्रकार की खाद्य फसलों व नकदी फसलों को उगाने तथा दूसरे कृषि क्रिया-कलापों में काफी मदद पहुँचाई है।
(iv) नदियाँ बाढ़ के मैदान तथा डेल्टा का निर्माण करती हैं, जो कृषि हेतु उपजाऊ मृदा करती हैं।
(v) नदी घाटी विश्व के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र होते हैं क्योंकि ये कृषि योग्य भूमि तथा जल प्रदान करती हैं। जैसे भारत की गंगा द्रोणी अथवा मैदान।

Some More Questions From अपवाह Chapter

लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?

नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्व को बताएँ।

नीच भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हे प्रकृति तथा मानव निर्मित वर्गो में बाँटिए।
(क) वुलर, (ख) डल, (ग) नैनीताल, (घ) भीमताल, (ङ) गोबिंद सागर, (च) लोकताक, (छ) बारापानी, (ज) चिल्का, (झ) सांभर, (य) राणा प्रताप सागर, (ट) निज़ाम सागर, (ठ) पुलीकट, (ड) नागार्जुन सागर, (ढ) हीराकुंड

 

प्रायद्वीपीय नदियों और हिमालय की नदियों के बीच के कोई तीन अंतर बताइए।

प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की और बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण हैं?

भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?

सिंधु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?

गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए। ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?

कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने से पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?