युद्धों से जंगल क्यों प्रभावित होते है?
युद्धों से जंगल इसलिए प्रभावित होते है क्योंकि-
(i) युद्धों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लकड़ी की बहुत आवश्यता होती है। जिसके कारण वनों को काटा जाता है।
(ii) विरोधी सैन्य बल सबसे पहले भोजन संसाधन तथा छुपने की जगहों को नष्ट करते है। इन दोनों की आपूर्ति में वन काफी सहायक होता है। जंगलों पर जापानियों के कब्जे से ठीक पहले डचों ने 'भस्म-कर-भागो नीति' अपनाई जिसके तहत आरा-मशीनों और सागौन के विशाल लट्ठों के ढेर जला दिए गए जिससे वे जापानियों के हाथ न लग पाएँ।



