भारत के लोकतंत्र के स्वरूप में विकास के प्रमुख कारणों के बारे में कुछ अलग-अलग विचार इस प्रकार हैं। आप इनमें से हर कथन को भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितना महत्पूर्ण कारण मानते हैं?
हमारे राष्ट्रवादी नेताओं की आस्था लोकतंत्र में थी। अनेक नव स्वतंत्र राष्ट्रों में लोकतंत्र का न आना हमारे नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
यह कथन सही है। हमारे नेता लोकतांत्रिक संस्थानों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध थे।
भारत में लोकतंत्र पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. आंबेडकर, डॉ राजिंदर प्रसाद, सरदार पटेल इत्यादि, के महान नेतृत्व के कारण सफल रहा है।



