Question
महात्मा गांधी ऐसा क्यों सोचते थे कि अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों को गुलाम बना लिया है?
Solution
महात्मा गांधी ऐसा इसलिए सोचते थे क्योंकि उनका मन्ना था कि अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों के मन में हीनता की भावना भर दी है। इसने उन्हें पश्चिमी सभ्यता को सर्वश्रेष्ठ सभ्यता के रूप में देखने की शिक्षा दी है तथा अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की उनकी भावना को नुकसान पहुँचाया है। अत: वे इसे पाप मानते थे। महात्मा गांधी एक ऐसी शिक्षा चाहते थे जो भारतीयों को अपने सम्मान तथा आत्म-गौरव को पुन: प्राप्त करने में सहायता दे सके।