भारतीय उद्योगों पर प्रथम विश्व युद्ध के क्या परिणाम हुए ?
- प्रथम विश्व युद्ध से भारतीय उद्योगों को अनेक कारणों से प्रोत्साहन मिला।
- ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध सबन्धी उत्पादन में वयस्त हो गये, इससे भारत में वास्तविक रूप से सारे आयात बंद हो गए।
- अचानक भारतीय कारखानों को घरेलू बाजार के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ उत्पादित करने का अवसर मिल गया।
- भारतीय कारखानों में भी फौज के लिए जूट की बोरियाँ, फौजियों के लिए वर्दी के कपड़े, चमड़े के जूते बनने लगे।