'किसी देश की आर्थिक उन्नति विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।' तर्कों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।
आर्थिक विकास में विनिर्माण उद्योगों की भूमिका :-
(i) विनिर्माण क्षेत्रक अर्थिक विकास की रीढ़ समझे जाते हैं।
(ii) सर्वतोन्मुखी विकास, उद्योगों पर निर्भर है।
(iii) विनिर्माण उद्योग कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक है।
(iv) विनिर्माण उद्योग रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्भरता को कम करते हैं।
(v) देश में औद्योगिक विकास बेरोजगारी तथा गरीबी उन्मूलन की एक आवश्यक शर्त है।
(vi) जनजातीय तथा पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना था।
(vii) इससे अपेक्षित मुद्रा की प्राप्ति होती है।
(xi) भारत की सम्पन्नता विविध व शीघ्र औद्योगिक विकास में निहित है।