गाँधीजी ने प्रस्तावित रॉलेट एक्ट 1919 के विरूध्द एक राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाने का निर्माण क्यों किया? इस सत्याग्रह को किस प्रकार संचालित किया गया? स्पष्ट कीजिए।
प्रस्तावित रॉयल एक्ट 1919 के विरूध्द सत्याग्रह :-
(i) रॉयल एक्ट को इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल ने बहुत जल्दबाजी में पारित किया।
(ii) इसका भारतीय सदस्यों ने सामूहिक रूप से भरी विरोध किया था।
(iii) इस कानून ने सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने के लिए भारी शक्ति प्रदान की।
(iv) राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का अधिकार मिल गया।
सत्याग्रह का संचालन :-
(i) गांधी जी इस प्रकार के अन्याय पूर्ण कानूनों के खिलाफ अहिंसक ढंग से नागरिक अवज्ञा चाहते थे।
(ii) इसे 6 अप्रैल को हड़ताल के साथ प्रारम्भ किया।
(iii) विभिन्न शहरों में रैलियों का आयोजन किया गया।
(iv) रेलवे वर्कशाप में कामगार हड़ताल पर चले गए।
(v) दुकानें बंद हो गईं।