वस्तुओं तथा सेवाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने के लिए परिवहन के तीव्र एवं सक्षम साधन क्यों आवश्यक हैं? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
परिवहन के तीव्र एवं सक्षम साधनों की आवश्यकता -
(i) हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं का प्रयोग करते हैं। इनमें से कुछ हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं; जबकि कुछ अन्य वस्तुओं की आवश्यकता दूसरे स्थानों से लाकर की जाती है।
(ii) वस्तुएं और सेवाएं मांग स्थल से आपूर्ति स्थल पर अपने आप नहीं पहुंच जाती। वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से मांग स्थानों तक ले जाने हेतु परिवहन की आवश्यकता होती है।
(iii) परिवहन के माध्यम से वस्तुएं उपभोक्ता तक पहुँचती हैं।
(iv) किसी देश का विकास वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उनके स्थानिक गतिशीलता पर निर्भर करता है।