निम्नलिखित उद्धरण को पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों का जवाब दें:
मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं। गरीबों के आर्थिक और सामाजिक विकास के प्रयासों के लिए उन्हें अनेक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्हें और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को संयुक्त रुप से वर्ष 2006 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। फरवरी 2007 में उन्होंने एक राजनीतिक दल बनाने और संसदीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनका उद्देश्य सही नेतृत्व को उभारना, अच्छा शासन देना और नए बांग्लादेश का निर्माण करना हैं। उन्हें लगता है कि पारंपरिक दलों से अलग एक नए राजनीतिक दल से ही नई राजनीतिक संस्कृति पैदा हो सकती है। उनका दल निचले स्तर से लेकर ऊपर तक लोकतांत्रिक होगा।
नागरिक शक्ति नामक इस नये दल के गठन से बांग्लादेश में हलचल मच गई है। उनके फैसले को काफी लोगों ने पसंद किया तो अनेक को यह अच्छा नहीं लगा। एक सरकारी अधिकारी शाहेदुल इस्लाम ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब बांग्लादेश में अच्छे और बुरे के बीच चुनाव करना संभव हो गया है। यह सरकार न केवल भ्रष्टाचार से दूर रहेगी बल्कि भ्रष्टाचार और काले धन की समाप्ति को भी अपनी प्राथमिकता बनाएगी।'
पर दर्शकों से मुल्क की राजनीति में रुतबा रखने वाले पुराने दलों के नेताओं में संशय है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक बड़े नेता का कहना है: 'नोबेल पुरस्कार जीतने पर क्या बहस हो सकती है पर राजनीति एकदम अलग चीज़ है। एकदम चुनौती भरी और अक्सर विवादास्पद।' कुछ अन्य लोगों का स्वर और कड़ा था। वे उनके राजनीति में आने पर सवाल उठाने लगे। एक राजनीतिक प्रेक्षक ने कहा, 'देश से बाहर की ताकतें उन्हें राजनीति पर थोप रही हैं।'
(क) क्या आपको लगता है कि यूनुस से नयी राजनीतिक पार्टी बनाकर ठीक किया?
(ख) क्या आप के विभिन्न लोगों द्वारा जारी बयानों और अंदेशों से सहमत हैं? इस पार्टी को दूसरों से अलग काम करने के लिए खुद को किस तरह संगठित करना चाहिए? अगर आप इस राजनीतिक दल के संस्थापकों में एक होते तो इसके पक्ष में क्या दलील देते?
यूनुस ने देश के प्रशासनिक ढाँचे में अमूलचूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से नागरिक शक्ति नामक एक राजनीतिक दल का गठन किया। उनका उद्देश्य बांग्लादेश में सही नेतृत्व को उभारना, अच्छा शासन देना और नए बांग्लादेश का निर्माण करना था। उन्हें लगता था कि पारंपरिक दलों से अलग एक नए राजनीतिक दल से ही एक अलग राजनीतिक संस्कृति पैदा हो सकती है। अत: देश को एक अच्छा विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोहब्बत यूनुस ने एक नया राजनीतिक दल बनाकर बिल्कुल ठीक काम किया।
नहीं, मैं विभिन्न लोगों द्वारा व्यक्त बयानों और अंदेशों से सहमत नहीं हूँ। इस पार्टी को दूसरों से अलग दिखने के लिए सख्त अनुशासनात्मक मापदंडों का निर्धारण करना चाहिए। यदि मैं इस दल का संस्थापक सदस्य होता तो निम्नलिखित कदम उठाता -
(1) दिल में नेता का पद ग्रहण करने हेतु एक न्यूनतम योग्यता निर्धारित करता।
(2) दल के प्रत्येक नेता के लिए वर्ष के अंतिम महीने में अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करने का नियम बनाता।
(3) मैं यह बात सुनिश्चित करता कि यह दल वंशवाद की दल-दल में न फँसे।
(4) मैं अपने दिल में आपराधिक छवि वाले लोगों की घुसपैठ नहीं होने दूँगा।