परिवहन और संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा कहे जाते हैं क्योंकि देश में लोगों, तकनीकी आदि का प्रवाह इन्ही पर निर्भर करता है। माल और वस्तुओं को परिवाह के बिना एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचना कठिन है। परिवाह का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है ये प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रुप से परिवहन को प्रभावित करते है। स्थल परिवहन, रेल परिवहन, जल परिवहन तथा वायु परिवहन देश के अर्थव्यवथा के लिए तो महत्वपूर्ण है। साथ ही ये व्यक्ति के प्रतिदिन की जीवन रेखा को भी प्रभावित करती है। सड़क और रेल परिवहन, वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन का मुख्य साधन है। जल परिवहन परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह भारी और स्थूलकाय वस्तुओं को ढोने के अनुकूल है। वायु मार्ग आज तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है। इसके माध्यम से अधिक दुर्गम स्थानों को सुगमता से पार किया जा सकता है। परिवहन या संचार के आभाव के कारण ही आज भी अनेक अफ्रीकी देश आधुनिक विकास से अछूते है।



