वैश्वीकरण भविष्य में जारी रहेगा। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज से बीस वर्ष बाद विश्व कैसा होगा? अपने उत्तर का कारण दीजिए।
मेरे विचारानुसार निसंदेह भविष्य में भी वैश्वीकरण जारी रहेगा। मैं कल्पना कर सकता हूँ की आज के बाद सारी दुनिया सक्रिय बड़े बाजार के सामान दिखाई देगा। कारणों का उल्लेख नीचे दिया गया है:
(i) बहुराष्ट्रीय कंपनियां दुनिया भर के उन स्थानों पर माल और सेवाएं मुहैया कराएगी जो जो उनके उत्पादन के लिए सस्ता होगी।
(ii) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशी निवेश तुलनात्मक रूप से बढ़ेगा। देशों के बीच विदेश व्यापार भी बढ़ेगा।
(iii) विदेशी व्यापार का एक बड़ा हिस्सा बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
(iv) अधिक से अधिक माल और सेवाएं, निवेश और प्रौद्योगिकी का अदान-प्रदान देशों के बीच होगा।
(v) अधिक विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार के कारण देश भर में उत्पादन और बाज़ार का अधिक से अधिक एकीकरण होगा।