Sponsor Area

भूमंडलीकृत विश्‍व का बनना

Question
CBSEHHISSH10018388

निम्नलिखित के प्रभावों की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें:
अफ़्रीका में रिंडरपेस्ट का आना।

Solution

अफ़्रीका में रिंडरपेस्ट का आना:
(i) अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में महाद्वीप में दाखिल होने वाली यह बीमारी 'जंगल की आग' की तरह पश्चिमी अफ्रीका की तरफ़ बढ़ने लगी। 1892 में यह अफ़्रीका के अटलांटिक तक जा पहुँची। पाँच साल बाद यह केप (अफ़्रीका का धुर दक्षिणी हिस्सा) तक भी पहुँच गई। रिंडरपेस्ट ने अपने रास्ते में आने वाले 90 प्रतिशत मवेशियों को मौत की नींद सुला दिया।
(ii) पशुओं के खत्म हो जाने से तो अफ्रीका के रोज़ी- रोटी के साधन ही खत्म हो गए। अपनी सत्ता को और मज़बूत करने तथा अफ़्रीकियों को श्रम बाज़ार में ढकेलने के लिए वहाँ के बागान मालिकों, खान मालिकों और औपनिवेशिक सरकारों ने बचे-खुचे पशु भी अपने क़ब्ज़े में ले लिए।
(iii) बचे-खुचे पशु संसाधनों पर क़ब्ज़े से यूरोपीय उपनिवेशकारों को पूरे अफ़्रीका को जीतने व गुलाम बना लेने का बेहतरीन मौक़ा हाथ लग गया था।

Some More Questions From भूमंडलीकृत विश्‍व का बनना Chapter

ब्रेटन वुड्स समझौते का क्या अर्थ है।

कल्पना कीजिए कि आप कैरीबियाई क्षेत्र में काम करने वाले गिरमिटिया मज़दूर हैं। इस अध्याय में दिए गए विवरणों के आधार पर अपने हालात और अपनी भावनाओं का वर्णन करते हुए अपने परिवार के नाम एक पत्र लिखें।

 

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रभावों की व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक-एक उदाहरण दे और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।

महामंदी के कारणों की व्याख्या करें।

जी-77 देशों  से आप क्या समझते हैं? जी -77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता हैं? व्याख्या करें।    

'वियतनाम में अमेरिका के युध्द में कूद पड़ने से एक न्य दौर प्रारम्भ हुआ जो वियतनामियों के साथ-साथ अमरीकियों के लिए बहुत महँगा साबित हुआ।' इस कथन का विश्लेषण कीजिए।

तीन उदाहरण देकर दर्शायें कि अमेरिका जाने वाले नये समुद्री रास्तों की खोज के बाद विश्व में बदलाव आया ?

19वीं सदी में लोगों द्वारा यूरोप से भागकर अमेरिका जाने के क्या कारण थे ?

रिंडरपेस्ट क्या था ? इसने अफ़्रीकी लोगों को किस तरह प्रभावित किया ?

सूती वस्त्र उद्योगों के औद्योगिकरण का ब्रिटेन में क्या प्रभाव पडा ?