Sponsor Area

परमाणु एवं अणु

Question
CBSEHHISCH9007163

निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

ZnO, Na2O एवं k2CO3

दिया गया है:

Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65u,

Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u,

K का परमाणु द्रव्यमान = 39u,

C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं

O का परमाणु द्रव्यमान = 16u हैl

Solution

ZnO का सूत्र द्रव्यमान = ( 1 x 65 + 1 x 16 )u
= ( 65 + 16 )u = 81u
Na2O का सूत्र द्रव्यमान = ( 2 x 23 + 1 x 16 )u
= ( 46 + 16 )u = 62u
K2CO3 का सूत्र द्रव्यमान = ( 2 x 39 + 1 x 12 + 3 x 16 )u
= ( 78 + 12 + 48 )u = 138u

Some More Questions From परमाणु एवं अणु Chapter

निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड

(b) कैल्सियम क्लोराइड

(c) कॉपर नाइट्रेट

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड

(e) कैल्सियम कार्बोनेट

निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:

(a) बीझा हुआ चूना

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड

(c) बेकिंग पाउडर ( खाने वाला सोडा )

(d) पोटैशियम सल्फ़ेट

निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए-

(a) एथाइन, C2H2

(b) सल्फ़र अणु,, S8

(c) फॉस्फोरस अणु, P4 ( फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31 )

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl

(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3

निम्नलिखित का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?

(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु ( ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 )?

(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट ( Na2SO3 )

निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु?

(b) 0.5 मोल जल अणु?

हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1 : 8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैंl 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?

डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त का कौन सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?