अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिएl जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिएl
जनन जिसमें केवल एक ही जनक एक नए जीव को जन्म देता है, अलैंगिक जनन कहलाता हैl
अलैंगिक जनन की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं-
(i) मुकुलन- ऐसा जनन जिसमें जनक में एक या अधिक उभार विकसित होकर नए जीव को जन्म देते हैं, मुकुलन कहलाता हैl
उदाहरण- हाइड्रा।
(ii) द्विखंडन- ऐसा जनन जिसमें एक जीव विभाजित होकर दो संतति उत्पन्न करता है, विखंडन कहलाता हैl
उदाहरण- अमीबा।