‘संजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई हैl’ समझाइएl
जिस प्रकार भवन निर्माण के लिए ईंटों का प्रयोग होता है उसी प्रकार संजीव जगत के जीव भिन्न-भिन्न होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते हैंl इसलिए यह कहा जा सकता है कि कोशिका, संजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई हैl कोशिकाओं के आधार पर संजीवों को दो भागों में बाँट सकते हैं-
(i) एककोशिक
(ii) बहुकोशिक
बहुकोशिकीय जीवो में विभिन्न कोशिकाएं मिलकर ऊतक तथा विभिन्न उत्तक मिलकर अंगों का निर्माण करते हैंl विभिन्न कार्यों के लिए विशिष्ट अंगों का प्रयोग होता हैl परन्तु एककोशिक जीवों में सभी कार्य एक कोशिका द्वारा ही किए जाते हैंl इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कोशिका संजीवों की मूलभूत सरचनात्मक इकाई हैl