-->

पौधे एवं जन्तुओ का संरक्षण

Question
CBSEHHISCH8006413

फैक्ट्रियों एवं आवास की माँग की आपूर्ति हेतु वनों की अनवरत कटाई हो रही है। क्या इन परियोजनाओं के लिए वृक्षों की कटाई न्यायसंगत है? इस पर चर्चा कीजिए तथा एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए।

Solution

आधुनिक समाज में जिस तेज़ी से जनसँख्या बढ़ रही है, उसकी माँग की पूर्ति हेतु आवास तथा फैक्ट्रियाँ भी उतनी ही आवश्यक हैं। फैक्ट्रियों में उत्पादन जल्दी से तथा सस्ता होता है तथा ये लाखों लोगों को रोजगार देती हैं। आवास, जो बुनियादी ज़रूरतों में से है, सभी के लिए आवश्यक है। इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए खाली ज़मीन उपलब्ध न होने की स्थिति में मानव वनों को साफ कर भूमि तैयार करता है। ये आज के समय की माँग है। दूसरी तरफ वनों के साफ होने से वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल छीन रहा है तथा आदिवासी जातियाँ भी विलुप्त होती जा रही हैं और प्रदूषण फैल रहा है, विश्व उष्णन हो रहा है, जिससे बर्फ पिघल रही है और पृथ्वी जलमग्न हो रही है या, दूसरे शब्दों में, रहने लायक भूमि लगातार कम होती जा रही हैं। अत: इन परियोजनाओं के कोई अन्य विकल्प ढूँढे जाने चिहिए न कि कटाई की जानी चाहिए।

Some More Questions From पौधे एवं जन्तुओ का संरक्षण Chapter

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

वन्यप्राणी उद्यान एवं जैवमण्डलीय आरक्षित क्षेत्र

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

चिड़ियाघर एवं अभ्यारण्य

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

संकटापन्न एवं विलुप्त स्पीशीज

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

वनस्पतिजात एवं प्राणिजात

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

वन्यप्राणी

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

पर्यावरण

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

गाँव ( ग्रामीण क्षेत्र )

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

शहर ( शहरी क्षेत्र )

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

पृथ्वी

वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

अगली पीढ़ी