वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-
पर्यावरण
वनोन्मूलन से पृथ्वी पर ताप एवं प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है। वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ता है। भौम जल स्तर का भी निम्नीकरण हो जाता है। इससे वर्षा एवं भूमि की उर्वरता में कमी आती है। इसके अतिरिक्त बाढ़ तथा सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसकी वजह से प्राकृतिक संतुलन भी बिगड़ रहा है।