Sponsor Area

जीव जनन कैसे करते है

Question
CBSEHHISCH10015151

अलैंगिक जनन की अपेक्षा जनन के क्या लाभ हैं?

Solution

लैंगिक जनन निम्नलिखित कारणों से अलैंगिक जनन की अपेक्षा लाभकारी है:
(i) लैंगिक जनन में नर और मादा से प्राप्त होने वाले नर युग्मक और मादा युग्मक के निषेचन से लैंगिक जनन होता है चूँकि ये दो भिन्न प्राणियों से प्राप्त होते हैं इसलिए संतान विशेषताओं की विविधता को प्रकट करते हैं।
(ii) विभिन्नताओं के बनने के साथ नए लक्षण उतपन्न होते हैं। इससे स्पीशीज़ के उद्भव में सहायता मिलती है। इसलिए यह विकास के लिए आवश्यक है।
(iii) लैंगिक जनन अलैंगिक जनन पर एक उन्नति/बढ़ावा है।
(iv) लैंगिक जनन से गुणसूत्रों के नए जोड़े बनते हैं। इससे विकासवाद की दिशा को नए आयाम प्राप्त होते हैं। इससे जीवों में श्रेष्ठ गुणों के उतपन्न होने के अवसर बढ़ते हैं।

Some More Questions From जीव जनन कैसे करते है Chapter

जीवों में विभिन्नता स्पीशीज़ के लिए तो लाभदायक है परंतु व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है, क्यों?

द्विखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है?

बीजाणु दवरा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है?

क्या आप कुछ कारण सोच सकते हैं जिससे पता चलता हो कि जटिल संरचना वाले जीव पुनरुदभवन द्वारा नई संतति उतपन्न नहीं कर सकते?

कुछ पौधों को उगने के लिए कायिक पर्वधन का उपयोग क्यों किया जाता है?

डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है?

परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?

शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है?

यौवनारंभ के समय लड़कियों में कौन-से परिवर्तन दिखाई देते हैं?

माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?