Sponsor Area

संविधान का निर्माण

Question
CBSEHHIHSH12028372

विभिन्न समूह 'अल्पसंख्यक' शब्द को किस तरह परिभाषित कर रहे थे?

Solution

संविधान सभा में विभिन्न समूह 'अल्पसंख्यक' शब्द को अलग-अलग प्रकार से परिभाषित कर रहे थे:

  1. संविधान सभा के मद्रास के बी. पोकर बहादुर ने मुस्लिम समुदाय को अल्पसंख्यक बताया तथा अल्पसंख्यकों के लिए पृथक् निर्वाचन प्रणाली को जारी रखने की माँग रखी। उन्होंने जोर दिया कि इस राजनीतिक प्रणाली में अल्पसंख्यकों को पूर्ण प्रतिनिधित्व दिया जाए।
  2. किसान आंदोलन के नेता और समाजवादी विचारों के समर्थक एनजी रंगा ने देश की दबी-कुचली और उत्पीड़ित जनता को 'अल्पसंख्यक' बताया जिन्हे सामान्य नागरिक के अधिकारों का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। उनका सन्देश विशेष रूप से आदिवासियों की ओर था। उन्हें सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए।
  3. आदिवासी समूह के प्रतिनिधि सदस्य जयपाल सिंह ने आदिवासियों को अल्पसंख्यक बताया। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता में ऐसा कोई समूह हैं जिसके साथ सही बर्ताव नहीं किया गया है, तो वह मेरा ही समूह है। उन्होंने पिछले 6,000 वर्षों से अपमानित किया जा रहा है, उपेक्षित किया जा रहा है।
  4. दलित समूहों के नेताओं ने दलितों को वास्तविक रूप से अल्पसंख्यक बताया। खाण्डेलकर ने कहा था: हमें हजारों साल तक दबाया गया है।... दबाया गया... इस हद तक दबाया कि हमारेदिमाग, हमारी देह काम नहीं करती और अब हमारा हृदय भी भावशून्य हो चुका है।