Sponsor Area

विभाजन को समझना

Question
CBSEHHIHSH12028367

ब्रिटिश भारत का बँटवारा क्यों किया गया?

Solution

ब्रिटिश भारत का बँटवारा निम्नलिखित कारणों से किया गया:

  1. फूट डालों और शासन करो की नीति: ब्रिटिश शासकों ने शुरू से ही 'फूट डालों और शासन करों' की नीति का अनुसरण किया। अंग्रेज़ो ने हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच घृणा पैदा करके उन्हें आपस में खूब लड़वाया। 1905 ई. में बंगाल का विभाजन, 1906 ई.में मुस्लिम लीग की स्थापना और 1909 ई. में सांप्रयदायिक चुनाव प्रणाली का प्रारम्भ और विस्तार अंग्रेज़ों की फूट डालों और शासन करो की नीति के उदाहरण थे।
  2. मुस्लिम लीग के प्रयास: 1906 ई. में मुसलमानों ने मुस्लिम लीग नामक संस्था की स्थापना भी कर ली। जिसके कारण हिन्दू और मुस्लिम में भेदभाव बढ़ने लगा। मुस्लिम लीग में सांप्रदायिकता फैलानी आरंभ कर दी। 1940 ई.तक हिन्दू-मुस्लिम भेदभाव इतना बढ़ गया कि मुसलमानों ने अपने लाहौर प्रस्ताव में पाकिस्तान की माँग की।
  3. कांग्रेस की कमज़ोर नीति: मुस्लिम लीग की माँगे दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थीं और कांग्रेस इन्हें स्वीकार करती रही। कांग्रेस ने लीग के प्रति तुष्टिकरण की जो नीति अपनाई वह देश की अखंडता के लिए घातक सिद्ध हुई। कांग्रेस की इसी कमज़ोर नीति का लाभ उठाते हुए मुसलमानों ने देश के विभाजन की माँग करनी आरंभ कर दी।
  4. सांप्रदायिक तनाव: मुस्लिम लीग के संकीर्ण सांप्रदायिक दृष्टिकोण ने हिन्दू-मुसलमानों में मतभेद उत्पन्न करने और अन्ततः पाकिस्तान के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। पाकिस्तान की माँग मनवाने के लिए मुस्लिम लीग ने 'सीधी कार्यवाही' प्रारम्भ कर दी और सारे देश में सांप्रदायिक दंगे होने लगे। इन दंगों को केवल भारत-विभाजन द्वारा ही रोका जा सकता था।
  5. लॉड माउंटबेटन के प्रयास: मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान के निर्माण के लिए प्रत्यक्ष कार्यवाही प्रारंभ कर दिए जाने के कारण सम्पूर्ण देश में हिंसा की ज्वाला धधकने लगी थी। अत: लॉर्ड माउंटबेटन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को विश्वास दिला दिया कि मुस्लिम लीग के बिना शेष भारत को शक्तिशाली और संगठित बनाना अधिक उचित होगा। कांग्रेसी नेताओं को गृहयुद्ध अथवा पाकिस्तान इन दोनों में से किसी एक का चुनाव करना था। उन्होंने गृहयुद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान के निर्माण को स्वीकार कर लिया। इस प्रकार, अनेक कारणों के संयोजन ने देश के विभाजन को अपरिहार्य बना दिया था।