निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
जल परिवहन के क्या लाभ हैं?
जल परिवहन के निम्नलिखित लाभ हैं:
- जल परिवहन के महत्त्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि इसमें मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता।
- यह परिवहन बहुत सस्ता पड़ता है क्योंकि जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा बहुत कम होता है।
- जल परिवहन की ऊर्जा लागत की अपेक्षाकृत कम होती है।