निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
यह कहा जाता है कि भारत में जल संसाधनों में तेजी से कमी आ रही है। जल संसाधनों की कमी के लिए उत्तरदायी कारकों की विवेचना कीजिए।
जल एक अनिवार्य संसाधन हैं। इसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। भारत में तेज़ जनसंख्या वृद्धि के कारण जल की प्रति-व्यक्ति उपलब्धता दिनों-दिन कम होती जा रही हैं। उपलब्ध जल संसाधन औद्योगिक, कृषि और घरेलू निस्सरणों से प्रदूषित होता जा रहा है और इस कारण उपयोगी जल संसाधनों की उपलब्धता और सीमित होती जा रही है।