लिंगानुपात क्या है? विश्व के कुछ देशों मे स्त्रियों के लिए लिंगानुपात प्रतिकूल क्यों है? किन्ही चार कारणों की व्यारव्या कीजिए ।
लिंगानुपात या लिंग का अनुपात से तात्पर्य किसी क्षेत्र विशेष में पुरुष एवं स्त्री की संख्या के अनुपात को कहते हैं। प्राय: किसी भौगोलिक क्षेत्र में प्रति हजार पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों की संख्या को इसका मानक माना जाता है।
लिंग अनुपात = (स्त्रियों की जनसंख्या / पुरुषों की जनसंख्या) X 1000
स्त्रियों के लिए लिंगानुपात के प्रतिकूल होनें के कारण:-
- स्त्री भ्रूण हत्या।
- स्त्री शिशु हत्या।
- स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा।
- स्त्रियों की सामाजिक आर्थिक स्तर का निम्न होना।