Sponsor Area

उत्पादन तथा लागत

Question
CBSEHHIECH12013778

एक आगत के सीमांत उत्पाद तथा कुल उत्पाद के बीच संबंध समझाइए।

Solution

परिवर्ती अनुपातों के नियम के अनुसार सीमांत उत्पाद (MP) और कुल उत्पाद (TP) में गहरा संबंध है तथा सीमांत उत्पाद के कारण कुल उत्पाद में परिवर्तन होता है। सीमांत उत्पाद और कुल उत्पाद निम्नलिखित अवस्थाओं से गुज़रता है:

  1. प्रथम अवस्था में, जब कुल उत्पाद (TP) बढ़ती दर से बढ़ता है तो सीमांत उत्पाद (MP) बढ़ता है।
  2. दूसरी अवस्था में, जब कुल उत्पाद(TP) घटती दर से बढ़ता है तो सीमांत उत्पाद (MP) घटता है।
  3. तीसरी अवस्था में, जब कुल उत्पाद (TP) अधिकतम होता है तो सीमांत उत्पाद(MP) शून्य होता हैं।
  4. चौथी अवस्था में, जब कुल उत्पाद (TP) घटने लगता है तो सीमांत उत्पाद (MP) ऋणात्मक होता हैं।

इस सम्बन्ध को निम्नलिखित तालिका द्वारा भी समझा जा सकता है:

श्रमिकों की संख्या कुल उत्पाद (TP) सीमांत उत्पाद (MP) अवस्था
1 100 100 प्रथम अवस्था
2 220 120 प्रथम अवस्था
3 350 130 प्रथम अवस्था
4 450 100 दूसरी अवस्था
5 510 60 दूसरी अवस्था
6 525 20 दूसरी अवस्था
7 530 00 तीसरी अवस्था
8 520 -10 तीसरी अवस्था

 

Sponsor Area

Some More Questions From उत्पादन तथा लागत Chapter

एक उत्पादन फलन वर्धमान पैमाना का प्रतिफल को कब संतुष्ट करता है?

एक उत्पादन फलन ह्रासमान पैमाना का प्रतिफल को कब संतुष्ट करता है

लागत फलन की संकल्पनाओं को संक्षिप्त में समझाइए।

क्या दीर्घकाल में कुछ स्थिर लागत हो सकती है? यदि नहीं तो क्यों?

औसत लागत वक्र कैसा दिखता है? यह ऐसा क्यों दिखता है?

अल्पकालीन सीमांत लागत, औसत परिवर्ती लागत तथा अल्पकालीन औसत लागत वक्र कैसे दिखाई देते हैं?

क्यों अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र औसत परिवर्ती लागत वक्र को काटता है, औसत परिवर्ती लागत वक्र के न्यूनतम बिंदु पर?

अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र 'U' आकार का क्यों होता है?

दीर्घकालीन सीमांत लागत तथा औसत लागत वक्र कैसे दिखते हैं?

निम्नलिखित तालिका, श्रम का कुल उत्पादन अनुसूची देती है। तदनुरूप श्रम का औसत उत्पाद तथा सीमांत उत्पाद अनुसूची निकालिए।
L कुल उत्पाद L
0 0
1 15
2 35
3 50
4 40
5 48