-->

सांख्यिकी

Question
CBSEHHIMAH9004591

दिए गए संलग्न प्रश्न 1 के आँकड़ों को प्राथमिक आँकड़ों या गौण आँकड़ों में वर्गीकृत कीजिए।

Solution

प्राथमिक आँकड़ें:
(i) परिवारों की संख्या जिनमें एक या दो या दो से अधिक बच्चे हैं।
(ii) आपके इलाके में विभिन्न प्रकार के विद्यालओं की संख्या।

गौण आँकड़ें:
(i) एक विशेष विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या।
(ii) भिन्न-भिन्न वेतनमान पाने वाले लोग।  

Some More Questions From सांख्यिकी Chapter

दिए गए संलग्न प्रश्न 1 के आँकड़ों को प्राथमिक आँकड़ों या गौण आँकड़ों में वर्गीकृत कीजिए।

आठवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों के रक्त समूह ये हैं:
A, B, O, O, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, O, O,
A, AB, O, A, A, O, O, AB, B, A, O, B, A, B, O.
इन आँकड़ों को एक बारंबारता बंटन सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए। बताइए कि इन विद्यार्थियों में कौन सा रक्त समूह अधिक सामान्य है और कौन-सा रक्त समूह विरलतम रक्त समूह है। 

इंजीनियरों की उनके आवास से कार्य स्थल की (किलोमीटर में) दूरियाँ निम्न प्रकार हैं:  
5      3      10     20   25    11    13    7     12     31
19   10     12     17   18    11    32   17    16       2
7      9       7       8     3      5     12   15     18      3
12   14     2       9     6     15    15     7       6      12

0-5 को (जिसमें 5 सम्मलित नहीं है) पहला अंतराल लेकर ऊपर दिए गए आंकड़ों से वर्ग-माप वाली एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।
इस सारणीबद्ध निरूपण में आपको कौन-से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं।

30 दिन वाले महीने में एक नगर की सापेक्ष आर्द्रता (% में) यह रही है:

98.1   98.6    99.2    90.3     86.5     95.3    92.9    96.3   94.2   95.1
89.2   92.3    97.1    93.5     92.7     95.1    97.2    93.3   95.2   97.3
96.2    92.1   84.9    90.2     95.7     98.3    97.3    96.1   92.1   89

(i) वर्ग 84- 86, 86-88 आदि लेकर एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन बनाइए। 
(ii) क्या आप बता सकते हैं कि यह आकंड़ें किस महीने या ऋतु से संबंधित हैं?
(iii) इन आंकड़ों का परिसर क्या है?

निकटतम सेंटीमीटर में मापी गई 50 विद्यार्थियों की लम्बाइयाँ ये है:
161  150   154   165   168   161   154  162   150   151
162  164   171   165   158   154   156  172   160   170
153  159   161   170   162   165   166  168   165   164
154  152   153   156   158   162   160  161   173   166
161  159   162   167   168   159   158  153   154   159

(i) 160-165, 165-170 आदि का वर्ग-अंतराल लेकर ऊपर दिए गए आंकड़ों को एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी के रूप से निरूपित कीजिए। 
(ii) इस सारणी की सहायता से आप विद्यार्थियों की लम्बाई के संबंध में क्या निष्कर्ष निकल सकते हैं?

एक नगर में वायु में सल्फर डाई-ऑक्साइड का सांद्रण भाग प्रति मिलियन में ज्ञात करने के लिए एक अध्ययन किया गया। 30 दिनों के प्राप्त किये गए आकंड़े ये हैं:
0.03     0.08     0.08     0.09     0.04     0.17
0.16     0.05     0.02     0.06     0.18     0.20
0.11     0.08     0.12     0.13     0.22     0.07
0.08     0.01     0.10     0.06     0.09     0.18
0.11     0.07     0.05     0.07     0.01     0.04

(i) 0.00 - 0.04,  0.04 - 0.08 आदि का वर्ग-अंतराल लेकर इन आकंड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।
(ii) सल्फर डाइऑक्साइड की सांद्रता कितने दिन 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक रही?

तीन सिक्कों को एक साथ 30 बार उछाल गया। प्रत्येक बार चित्त(Head) आने की संख्या निम्न है:
0   1   2   2   1   2   3   1   3   0
1   3   1   1   2   2   0   1   2   1
3   0   0   1   1   2   3   2   2   0
ऊपर दिए गए आंकड़ों के लिए एक बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।

 

50 दशमलव स्थान तक शुद्ध का मान नीचे दिया गया है:
3.14159265358979323846264338327950288419716939937510
(i) दशमलव बिंदु के बाद वाले 0 से 9 तक के अंकों का एक बारंबारता बंटन कीजिए। 
(ii) सबसे अधिक बार व सबसे कम बार वाले अंक कौन-कौन से हैं?

तीस बच्चों से यह पूछा गया कि पिछले सप्ताह उन्होंने कितने घंटों तक टी.वी. के प्रोग्राम देखे। 
प्राप्त परिणाम ये रहे है:
1     6    2    3     5     12    5    8    4     8
10   3    4    12   2     8     15   1    17   6
3     2    8    5     9     6      8    7    14   12

(i) वर्ग-चौड़ाई 5 लेकर और वर्ग अन्तरलाल को 5-10 लेकर इन आकड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।
(ii) कितने बच्चों ने सप्ताह में 15 या अधिक घंटों तक टेलीविज़न देखा? 

एक कंपनी एक विशेष प्रकार की कार-बैटरी बनाती हैं। इस प्रकार की बैट्रियों के जीवन काल (वर्षों में) ये रहे हैं:
2.6       3.0        3.7     3.2       2.2       4.1       3.5      4.5
3.5       2.3        3.2     3.4       3.8       3.2       4.6      3.7
2.5       4.4        3.4      3.3      2.9       3.0       4.3       2.8
3.5       3.2        3.9      3.2      3.2       3.1       3.7       3.4
4.6       3.8        3.2      2.6      3.5       4.2       2.9       3.6

0.5 माप के वर्ग अन्तराल लेकर तथा 2-2.5 से प्रारम्भ करके इन आंकड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता सारणी बनाइए।