निम्न आलेखों में कौन कौन से आलेख समय व तापमान के बीच संभव हैं तर्क के साथ अपने उत्तर दीजिए
(i) यह एक समय-तापमान आलेख को दर्शाता है क्योंकि यह एक रेखीय आलेख द्वारा बना है और तापमान में धीमी वृद्वि को दर्शाता है।
(ii) यह एक समय तापमान आलेख को दर्शाता है क्योंकि यह एक रेखीय आलेख से बना है और तापमान में धीमी कमी दर्शाता है।
(iii) यह एक समय तापमान आलेख को नहीं दर्शाता है क्यों कि इसमें एक ही समय पर अलग अलग तापमान दर्शाया गए हैं।
(iv) यह एक समय तापमान आलेख को दर्शता है क्यों कि इसमें भिन्न समयों के विभिन्न स्थिर तापमान दर्शाये गए हैं और यह एक रेखीय आलेख से बना है।





