आदर्श समाज के तीन तत्त्वों में से एक ‘भ्रातृता’ को रखकर लेखक ने अपने आदर्श समाज में स्त्रियों को भी सम्मिलित किया है अथवा नहीं? आप इस ‘भ्रातृता’ शब्द से कहाँ तक सहमत हैं? यदि नहीं तो आप क्या शब्द उचित समझेंगे?
लेखक ने आदर्श समाज के ये तीन तत्त्व बताए हैं-
1. स्वतंत्रता।
2. समता।
3. भ्रातृता।
लेखक ने अपने आदर्श समाज में स्त्रियों को भी सम्मिलित किया है। हम ‘भ्रातृता’ शब्द के स्थान पर ‘बंधुता’ शब्द का प्रयोग अधिक उपयुक्त समझते हैं। यह शब्द अधिक स्पष्ट है। इसमें साथियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव है।