विप्लवी बादल की युद्ध-नौका की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?
विप्लवी बादल की युद्ध-नौका की ये विशेषताएँ हैं-
(1) वह समीर-सागर पर तैरती है। (2) वह भेरी गर्जन से सजग है। (3) वह ऊँची आकांक्षाओं से भरी हुई है।
विप्लवी बादल की युद्ध -नौका पवन रूपी सागर पर ऐसे विचरण करती रहती है जैसे जीवन के अस्थायी सुखों पर दु:खों की काली छाया मँडराती रहती है। जिस प्रकार युद्ध-नौका युद्ध-सामग्री से भरी रहती है, उसी प्रकार इस विप्लवी बादल की युद्ध-नौका में शोषित वर्ग की आकांक्षाएँ भरी हुई हैं। विप्लवी बादल की युद्ध-नौका को देखकर शोषक वर्ग का हृदय उल्लास से भर जाता है।