वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए।
वर्तमान समय में किसानों की स्थिति में परिवर्तन आया तो अवश्य है, पर यह अपेक्षा से बहुत कम है। किसान पूरा साल खेतों में परिश्रम करता है, फिर भी कठिनाई भरा जीवन जीने को विवश है। वह अन्नदाता है, फिर भी भूखा है। किसानों का एक वर्ग जरूर संपन्न बन गया है और उसके पास सुख-सुविधा के साध उपलब्ध है, पर अधिकतर किसान अभी भी गरीबी का जीवन जी रहे हैं। उनकी फसल बर्बाद हो जाती है।