-->

डायरी का एक पन्ना

Question
CBSEENHN10002496

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
बहुत से लोग घायल हुए, बहुतों को लॉकअप में रखा गया, बहुत-सी स्त्रियाँ जेल गईं, फिर भी इस दिन को अपूर्व बताया गया है। आपके विचार में यह सब अपूर्व क्यों है? अपने शब्दों में लिखिए।

Solution

मेरे अनुसार यह दिन अपूर्व इसलिए था क्योंकि इससे पहले कलकत्ता में इतने बड़े स्तर पर जुलूस नहीं निकाला गया था और न ही इस प्रकार से सरकार को खुली चुनौती दी गई थी। कलकत्ता वासियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी ज़ोर-शोर से की थी। पुलिस की सख्ती, लाठी चार्ज, गिरफ़तारियाँ, इन सब के बाद भी लोगों में जोश बना रहा। लोग झंडे फहराते, स्त्रियों का इतनी बड़ी संख्या में भाग लेना और अपनी गिरफ्तारी देना भी इस दिन को अपूर्व बनाता है।

Some More Questions From डायरी का एक पन्ना Chapter

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
'आज जो बात थी वह निराली थी' - किस बात से पता चल रहा था कि आज का दिन अपने आप में निराला है? स्पष्ट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
पुलिस कमिश्नर के नोटिस और कौंसिल के नोटिस में क्या अंतर था?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस क्यों टूट गया?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
डॉ. दासगुप्ता जुलूस में घायल लोगों की देख-रेख तो कर ही रहे थे, उनके फ़ोटो भी उतरवा रहे थे। उन लोगों के फ़ोटो खींचने की क्या वजह हो सकती थी? स्पष्ट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
जुलूस के लालबाज़ार आने पर लोगों की क्या दशा हुई?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
'जब से कानून भंग का काम शुरू हुआ है तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी और यह सभा तो कहना चाहिए कि ओपन लड़ाई थी।' यहाँ पर कौन से और किसके द्वारा लागू किए गए कानून को भंग करने की बात कही गई है? क्या कानून भंग करना उचित था? पाठ के संदर्भ में अपने विचार प्रकट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
बहुत से लोग घायल हुए, बहुतों को लॉकअप में रखा गया, बहुत-सी स्त्रियाँ जेल गईं, फिर भी इस दिन को अपूर्व बताया गया है। आपके विचार में यह सब अपूर्व क्यों है? अपने शब्दों में लिखिए।

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-
आज तो जो कुछ हुआ वह अपूर्व हुआ है। बंगाल के नाम या कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं हो रहा है वह आज बहुत अंश में धुल गया।

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-
खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले कहीं नहीं की गई थी।