-->

सूरदास - पद

Question
CBSEENHN10001437

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
       ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।
प्रीति-नदी मैं पाउँ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी।
‘सूरदास’ अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।

पद में किन अलंकारों का प्रयोग किया गया है?

Solution

अनुप्रास-
• नाहिन मन अनुरागी
• पुरइनि पात रहत
• ज्यौं जल।
उपमा- • गुर चाँटी ज्यौं पागी।
रूपक- • अपरस रहत सनेह तगा तैं
• प्रीति- नदी मैं पार्ट न बोरयौ।
उदाहरण- • ज्यौं जल माई तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।
दृष्टात- • पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।

Some More Questions From सूरदास - पद Chapter

प्रस्तुत पदों के आधार पर गोपियों का योग-साधना के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट करें।

गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?

गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं?

गोपियों ने अपने वाक्‌चातुर्य के आधार पर ज्ञानी उद्धव को परास्त कर दिया, उनके वाक्‌चातुर्य की विशेषताएँ लिखिए?

संकलित पदों को ध्यान में रखते हुए सूर के भ्रमरगीत की मुख्य विशेषताएँ बताइए?

गोपियों ने उद्धव के सामने तरह-तरह के तर्क दिए हैं, आप अपनी कल्पना से और तर्क दीजिए।

उद्धव ज्ञानी थे, नीति की बातें जानते थे; गोपियों के पास ऐसी कौन-सी शक्ति थी जो उनके वाक्‌चातुर्य में मुखरित हो उठी?

गोपियों ने यह क्यों कहा कि हरि अब राजनीति पढ़ आए हैं? क्या आपको गोपियों के इस कथन का विस्तार समकालीन राजनीति में नज़र आता है, स्पष्ट कीजिए।

‘भ्रमरगीत’ से आप का क्या तात्यर्य है?

सूरदास के ‘भ्रमरगीत’ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।