-->

सबसे सुंदर लड़की

Question
CBSEENHN7000452

(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

Solution

(क) हमारे विचार से असली गरीब मंजरी थी। जो मनुष्य असहाय और डरपोक होता है, वह गरीब कहलाता है। जिसको स्वयं की रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़े सही मायनों में वही व्यक्ति गरीब है। मंजरी को स्वयं पर अभिमान था परन्तु जब वह लहरों की चपेट में आई तब उसका अभिमान चूर हो गया। अतः वही असली में गरीब कहलाएगी।

(ख) हमारे विचार से अशिक्षा तथा धन का अभाव गरीबी के सबसे बड़े कारण हैं। मनुष्य अशिक्षित होता है, तो उसे अच्छी नौकरी नहीं मिलती। इस कारण उसे मजदूरी करनी पड़ती है। मजदूरी से बहुत कम पैसे मिलते हैं इसलिए धन का अभाव बना रहता है। यही कारण हैं कि मनुष्य गरीब रहता है।

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को इस प्रकार से दूर किया जा सकता है-

(1) शिक्षा का प्रसार होना चाहिए।

(2) सरकार को देश में गरीबों के उत्थान के लिए ज़रुरी कदम उठाने चाहिए।

(3) गरीबों के वेतन में वृद्धि करनी चाहिए।

(4) अमीरों से अधिक कर लेना चाहिए।

(5) सरकार को चाहिए कि ऐसे प्रयास करे जिससे गरीबों के बच्चों को अच्छे विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त हो।

Some More Questions From सबसे सुंदर लड़की Chapter

नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।

दूध जैसा

हाथी जैसा

रात जैसा

रूई जैसा

चीनी जैसा

कनक

मंजरी

   
   
   
   
   
   
   
   

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?

(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?

(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?

(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीजों से क्या-क्या बनाते हैं?

(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।

(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि

– किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए

– पैर में काँच घुस जाए

– कोई ज़हरीला जंतु काट ले

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।

‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।