Question
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उसका शिल्प सौन्दर्य लिखिए:
कई गलियों के बीच
कई नालों के पार
कुड़े-करकट
के ढेरों के बाद
बदबू से फटते जाते इस
टोले के अदंर
खुशबू रचते हैं हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ।
Solution
शिल्प सौन्दर्य-
1. जीवन के मानवीय विषमता को दर्शाया गया है तथा मजदूरों की गंदी बस्ती का घृणास्पद चित्रण प्रस्तुत किया गया है।
2. खड़ी बोली का प्रयोग किया गया है।
3. भाषा सरल, सरस व रोचक है।
4. चित्रात्मक व वर्णनात्मक शैली का प्रयोग किया गया है।
5. जीवन के विविध क्षेत्रों का चित्रण किया गया है।
6. अतुकांत व छंदहीन भाषा का प्रयोग हुआ है।
7. ‘हाथ’ की आवृत्ति प्रभावित करती है।