Sponsor Area

एक कुत्ता और एक मैना

Question
CBSEENHN9001314

गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं ओर रहने का मन क्यों बनाया?

Solution

गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं ओर रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि उनका स्वास्थ्य अच्छा न था। वे स्वास्थय लाभ लेने के लिए श्रीनिकेतन चले गए। उन्हें आराम और शांति चाहिए थी, मिलने वाले लोगो की वजह से जो सम्भव नहीं हो रहा था।

Some More Questions From एक कुत्ता और एक मैना Chapter

आशय स्पष्ट कीजिए -
इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करूण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पता।

पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।

• गुरुदेव ज़रा मुस्करा दिए।
• मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।
ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए।

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए ।
मीना कहानी सुनाती है।

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए ।
अभिनव सो रहा है।

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए ।
गाय घास खाती है।

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए ।
मोहन ने भाई को गेंद दी।

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए ।
लड़कियाँ रोने लगीं।

नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं; जैसे -
समय - असमय, अवस्था-अनवस्था
इन शब्दों में 'अ' उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है।
पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमे 'अ' एवं 'अन्' उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।