Question
(ख) निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
हिमपात किस तरह होता है और उससे क्या-क्या परिवर्तन आते हैं?
Solution
बर्फ़ के खंडों का अव्यवस्थित ढंग से गिरना ही हिमपात बनाता है। हिमपात अनियमित और अनिश्चित होता है। इससे अनेक प्रकार के परिवर्तन आते रहते हैं। ग्लेशियर के ढहने से अकसर बर्फ़ में हलचल हो जाती है। इससे बड़ी-बड़ी बर्फ़ की चट्टानें तुरंत गिर जाती हैं। और खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। धरातल पर दरारें पड़ जाती हैं। ये दरारें अक्सर गहरी-गहरी चौड़ी दरारों का रूप धारण कर लेती है। इस प्रकार पर्वतारोहियों की कठिनाइयाँ बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।