Question
निम्नलिखित दोहों को पड़कर उनका शिल्प सौन्दर्य लिखिए।
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि।
जहाँ काम आवे सुई. कहा करे तरवारि ।।
Solution
शिल्प सौन्दर्य:
1. कवि के अनुसार छोटे लोग जो काम कर सकते है वह बड़े नहीं कर सकते। इसलिए कभी छोटों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
2. ब्रज भाषा का प्रयोग दोहों में दृष्टव्य है।
3. दोहों में नीति परक तथ्यों का स्पष्टीकरण किया गया है?
4. दोहे में भावात्मक व उदाहरणात्मक शैली का प्रयोग हुआ है।
5. दोहा छंद का प्रयोग हुआ है।
6. भाषा सरल, सरस व प्रभावशाली है।
7. भाषा में लयात्मकता व गीतात्मकता है।
8. (i) उदाहरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।
(ii) ‘कहा करै तरवारि’ में अनुप्रास अलंकार है।