निम्नलिखित दोहों को पढ़कर उसका शिल्प सौन्दर्य लिखिए ।
रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।
सुनि अठिलैहैं लोग सब, बॉंटि न लैहैं कोय।।
1. मन की पीड़ा को किसी को न बताने का निर्देश दिया गया है।
2. ब्रज भाषा का प्रयोग दोहों में दृष्टव्य है।
3. दोहों में नीति परक तथ्यों का स्पष्टीकरण है?
4. दोहों में भावात्मक व उदाहरणात्मक शैली का प्रयोग हुआ है।
5. दोहा छंद का प्रयोग हुआ है।
6. भाषा सरल, सरस व प्रभावशाली है।
7. भाषा में लयात्मकता व गीतात्मकता है।
8. उदाहरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।